Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर

सागर जिले के बंडा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद सागर पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के पुत्र सुधीर यादव ने पिछले दिनों उन्होंने आम आदमी पार्टी को त्याग कर दिया ओर अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफा दिया आपको बता दें कि
बंडा विधानसभा सीट पर 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने विधायक तरबर सिंह लोधी को मैदान में उतारा. इस सीट पर विजय हासिल करने के लिए BJP ने वीरेंद्र सिंह लंबरदार पर अपना दांव चला. इस दांव पर BJP को जीत भी हासिल हुई. BJP के लोधी कार्ड का असर दिखा और वीरेंद्र सिंह लंबरदार 2023 विधानसभा चुनाव जीत गए. उन्होंने 34751 वोट से कांग्रेस विधायक तरबर सिंह लोधी को हराया है. BJP प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह लंबरदार के पिता शिवराज सिंह लोधी दमोह लोकसभा से सांसद और बड़ामलहरा सीट से विधायक रह चुके हैं.
जबकि आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी सुधीर यादव तीसरे उम्मीदवार रहे जिन्हें लगभग करीब 25 हजार वोट मिले
जिसमें सुधीर यादव को अपने यादव समाज का भी पूरा मत प्राप्त नहीं हुआ उनको करीब 50 फीसदी ही मतदान मिला, लेकिन कुछ ही दिनों बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुधीर यादव ने अपने सोशल मीडिया की पोस्ट के माध्यम से अपना इस्तीफा दिया जिसमें उन्होनें कहा कि आम आदमी पार्टी ने भी उनके लिए विशेष प्रयास नहीं किया इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को तुरंत छोड़ दिया उन्हें जो वोट मिला वह आम आदमी पार्टी का वोट नहीं था वह उनका स्वयं का व्यक्तिगत मेहनत का वोट था
जिसमें लोगों का कहना भी है कि सुधीर यादव निश्चित रूप से सागर जिले में पिछड़े वर्गों के एकमात्र नेता हैं जो गरीबों के साथ खड़े होते हैं कुछ नेता उनकी राजनीति को खत्म करने के लिए पूरी ताकत से पिछले 5 साल से लगाए हुए अब आगे देखना है कि क्या होता है
सुधीर यादव पिछड़े वर्गों के सही मायने में एक नेता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता इन्हें प्रॉपर स्थिति में नहीं देखना चाहते और लंबे समय की मेहनत के बावजूद भी उनका टिकट काटा जाता है
और सुधीर यादव ने भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाए