Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*सब जेल लहार, गोहद, मेहगांव में लीगल एण्ड क्लीनिक में पेरालीगल बालेटियर नियुक्त*

*भिण्ड 11 जनवरी 2024/*
सब जेल लहार, गोहद, मेहगांव में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार लीगल एण्ड क्लीनिक का गठन किया गया है। जिसमें श्री धर्मेन्द्र सिंह जादौन पीएलव्ही लहार, श्री राकेश कुमार कौशल पीएलव्ही गोहद एवं श्री गणेश पाराशर पीएलव्ही मेहगांव को पेरालीगल वॉलेटियर नियुक्त किया गया है।
जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हिमाशु कौशल ने अवगत कराया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण्एा जबलपुर के यथा निद्रेशानुसार जिला स्तर पर जेल लीगल एण्ड क्लीनिक का गठन किया जाना है। इस हेतु सब जेल लहार/ गोहद एवं मेहगांव में लीगल एण्ड क्लीनिक का गठन किया गया है। जिसमें नियुक्त किये गये पेरालीगल वॉलेटियर को प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को न्यूनतम 6 घण्टे उपस्थित रहकर बंदियों की विधिक मनोवैज्ञानिक सामाजिक आदि समस्याओं की जानकारी एकत्रित करने तथा निरूद्व बंदियो के विधिक सहायता संबंधी आवेदन तैयार कने संबंधी नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु नियुक्त कर अधिकृत किया है।
जेल लीगल एण्ड क्लीनिक का संचालन नालसा एसओपी के अनुसार किया जाएगा जिसमें आईएडीसीएस के अधिवक्तागण उपस्थित रहेंगे। आपका कार्य नियमानुसार संतुष्टतापूर्ण ना पाये जाने पर आपकी नियुक्ति निरस्त की जा सकेगी। तहसील स्तर पर नवयुक्ति पेरालीगल वालेटियर्स स्थापित लीगल एण्ड क्लीनिक में उपरोक्त निर्धारित कार्य दिवसो का सप्ताह में न्यूनतम एक दिवस उपस्थित होकर जेल लीगल एण्ड क्लीनिक्स के कार्यो एवं कार्यशैली को सीख सकते है जिसमें भविष्य में आपको लीगल एण्ड क्लीनिक में पदस्थ किया जा सके। लीगल एण्ड क्लीनिक में उपस्थिति आपके प्रशिक्षण का हिस्सा मानी जाएगी।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754