Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राम मंदिर के उपलक्ष्य में भजन संकीर्तन प्रभात फेरी के साथ नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

मेहगांव – मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में श्री राम मंदिर एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सामाजिक सौहार्द के साथ प्रभात भेरी एवं कलश यात्रा का किया गया आयोजन किया गया,, म.प्र.जन अभियान परिषद एवं महिला बाल विकास के साथ संयुक्त तत्वाधान में अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में सभी की सहभागिता से अध्यात्म और आस्था का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मेंहगांव नगर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने बताया जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, मंदिर समिति, नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति, एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों में अक्षत वितरण एवं आमंत्रण, धर्म स्थल स्वच्छता, दीप प्रज्वलन, कलश यात्रा, प्रभात फेरी, रामधुन, सुंदर काण्ड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ सहित अन्य धार्मिक गतिविधियां निरंतर की जा रही हैं। प्रभात फेरी और कलश यात्रा के माध्यम से 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाली श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में जगह-जगह नगर एवं ग्राम वासियों को संदेश दिया जा रहा है कि वह अध्यात्म और आस्था के इस पर्व को दीपावली की तरह मनाएं, अपने घरों एवं मंदिरों में जाकर दीप जलाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर मेहगांव एसडीएम, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित ब्लॉक समन्वय जयप्रकाश शर्मा, मेंटर्स आशीष शर्मा जितेन्द्र शर्मा, कृष्णा बंसल नवांकुर संस्था श्याम सुंदर त्यागी, सहित भारी संख्या में नगर वासी एवं छात्र उपस्थित रहे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754