Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्टर – प्रदीप अवस्थी
आज दिन शनिवार को जिला पन्ना के एबसन गार्डन में लोकसभा क्षेत्र खजुराहो के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक हुई इस बैठक में शामिल हुए खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में हुई सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वल कर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ हुई सर्वप्रथम पन्ना जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने स्वागत भाषण दिया उसके बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी की उपस्थित ली और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यकर्ताओं से अपील की सभी कार्यकर्ता आज से ही संगठन के कार्य में लग जाए और इस बार खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी को पूरे देश में सर्वअधिक वोटो से जीताकर संसद में भेजें सभी को मुट्ठी बांधकर उन्हें संकल्प दिलाया इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और मध्य प्रदेश में पुन भाजपा की सरकार बनने का श्रेय सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उन्होंने दिया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व मुझे बधाई देता है यह अगर वास्तव में मुझे बधाई मिली है तो आप सभी बूथ में बैठे कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली है हमारे ऐसे भाजपा कार्यकर्ता जिन्होंने इस बार हर बूथ पर चुनाव लड़ा है यह ऐतिहासिक जीत हमें हासिल हुई यह मेहनत आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की है उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि विपक्ष आरोप लगता है कि ईवीएम मशीन में कुछ घपड़ा हुआ है उन्होंने बताया हमारे बूथ पर बैठे कार्यकर्ताओं ने इस बार केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच में जाकर बताया उसका यह परिणाम था कि हमें मध्य प्रदेश में 49 परसेंट जनता जनार्दन के मत हमें प्राप्त हुए उन्होंने अपने पूरे भाषण में कार्यकर्ता की मेहनत का ही जिक्र किया और कार्यकर्ता को ही पूरा सरकार बनने का श्रेय दिया उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की इस बार फिर लोकसभा चुनाव में हमें आज से ही भाजपा संगठन के कार्य में लग जाना है ऐसा उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया आज की बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सभी आठो विधायक तीनों भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सभी प्रभारी सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे आज के कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री विवेक मिश्रा ने किया कार्यक्रम का आभार कटनी भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने किया