आज मेहगांव में भिंड एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंकित तोमर ने प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय के युद्ध का पोस्टर जारी
किया। जिला अध्यक्ष अंकित तोमर ने कहा कि भिंड एनएसयूआई मांग करती है कि 2019 व 2022 के बीच थल सेना, वायु सेना व नौ सेना में चयनित सभी 1,50,000 युवाओ को बिना किसी विलम्ब के तत्काल जवाईनिंग कराई जाए और सेवा में स्थाई जवाईनिंग की प्रकिया को बहाल किया जाए। अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करते हुये वर्तमान में सभी अग्निवीरो को स्थायी नियुक्त दी जाये।
जिला अध्यक्ष तोमर जी ने केन्द्र सरकार से गुजारिश की है कि उनकी मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए अन्यथा तोमर जी युवाओं के साथ सड़क पर उतर कर पृदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन पृशासन की होगी।इस मौके पर सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष भोले गुर्जर , जिला महासचिव कृष्णा गुर्जर और अंशु भदोरिया व अंशुल शुक्ला उपस्थित रहे।।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब