Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

के बनने पर गौ सेवको व लोगों ने शुभकामना के साथ दी बधाई।

प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट।

(माचाड़ीअलवर):- गौ रक्षा और गौसेवा के लिए देशभर में काम कर रहे बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर संत धर्मदास महाराज के निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय संगठन के मंत्री सुरेश कुमार पारीक ने राजस्थान प्रदेश के आदेशानुसार ऐसे व्यक्ति की पहचान की है जो निस्वार्थ भाव से धर्म के प्रति गौ रक्षा और गौसेवा के साथ साथ संत समाज की सेवा और रक्षा करने में लगे रहते हैं। ऐसे ठिकाना गंगा बाग राजगढ़ के गद्दी नशीन महंत प्रकाश दास महाराज को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति देकर गौ रक्षा की कमान सौंपी। जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर छाई और लोगों ने व गौ सेवको ने उन्हे ठिकाना गंगा बांग पर जाकर हार्दिक शुभकामना एवं बधाई दी और उनका मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रचार मंत्री उमाशंकर दास महाराज,बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पाराशर,जिला महामंत्री रजनीकांत पटेल,राजगढ़ तहसील अध्यक्ष पंडित अजय शर्मा, रैणी तहसील अध्यक्ष राजवीर धाकड़,टहला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, राजगढ़ उपाध्यक्ष संस्कार सैन,टहला उपाध्यक्ष शिवम जोशी,थानागाजी मीडिया प्रभारी रितिक शर्मा,रैणी महेंद्र मीणा,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र पारीक, महामंत्री यश शर्मा,संगठन मंत्री शानू शर्मा राजगढ़,राहुल सिंह धाकड़, विकास राजपूत,सचिव विकास अग्रवाल, प्रचार मंत्री ऋतिक दीक्षित, अमित सैनी,राकेश सैनी सदस्य लव दीक्षित सहित अनेक गौसेवको व ग्रामीणों ने शुभकामना के साथ बधाई दी और गौ सेवा का संकल्प लिया।