Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सांसद हिमाद्री सिंह ने अनूपपुर जिले के साथ ही संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत कराई करोड़ों की राशि

लोकेशन=जिला शहडोल एम,पी

रिपोर्ट= निर्मला सिंह ब्यूरो प्रमुख जिला अनूपपुर एम,पी

सांसद हिमाद्री सिंह ने अनूपपुर जिले के साथ ही संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत कराई करोड़ों की राशि

अनूपपुर 28 फरवरी 2024/ शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने एवं शहडोल में यात्रियों की सुविधा हेतु नवीन बस स्टैंड की दृष्टि से आम जनमानस की मांग पर शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पुष्पराजगढ़ विकासखंड एवं शहडोल के बुढार विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु 36 करोड़ 64 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाली जिन चार सड़कों एवं शहडोल में नवीन बस स्टैंड के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई गई है उनमें विकास खंड पुष्पराजगढ के ठाडपाथर से मांझीटोला होते हुए देवधार केषवानी नदी में पुल सहित देवरी मार्ग 07 कि.मी. लागत राषि 1002.87 (दस करोड दो लाख सतासी हजार रुपये) ,वेलडोगरी में बेनीबारी मुख्य मार्ग से बेलडोगरी चिचरीमटा जोहिला नदी में पुल सहित उपरी खुर्द होते हुए मेढाखार तक सडक निर्माण कार्य 6.20 किमी राषि 1253.48 (बारह करोड तिरपन लाख उत्तालिस हजार रुपये) ,कोमलारी में मेन रोड कोयलारी से पुरगा (मझौली) तक सडक निर्माण कार्यो 4.80 किमी राशि 571.51 (पांच करोड इक्कात्तर लाख इक्यावन हतार रुपये) ,विकास खंड बुढार के नगपुरा से जैतपुर मार्ग के सडक निर्माण कार्य 5 किमी राशि 437.01 (चार करोड सैतिस लाख एक हजार रुपये), नगर पालिका परिषद शहडोल के अंतर्गत शहडोल में नवीन बस स्टैंड के निर्माण हेतु चार करोड रुपए की राशि स्वीकृत कराई है , कुल राषि 3664.87 ( 36 करोड चौसठ लाख सत्तासी हजार रुपये) के राशि की स्वीकृति शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा राज्य विशेष निधि से कराई गई है अब इन सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकेगा और इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सकेगा। आवागमन करने में अब क्षेत्र की जनता को कठिनाइयों का सामना नहीं करना होगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य हेतु क्षेत्र की जनता के द्वारा मांग की जा रही थी जिसको सांसद द्वारा प्राथमिकता देते हुए कार्य को पूरा कराए जाने हेतु राज्य विशेष निधि से राशि की स्वीकृत कराई गई है सांसद हिमाद्री सिंह श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा सड़कों के निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कराए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।