Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अक्षया हत्याकांड की चश्मदीद गवाह की मां पर फायरिंग करने वाले दो शातिर बदमाश एवं योजना में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर 01.03.2024 । ग्वालियर शहर के बहुचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड की चश्मदीद गवाह की मां शिक्षिका करुणा शर्मा पर दिनांक 27.02.2024 को सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उस वक्त फायरिंग की जब वह सिकंदर कंपू से 12 बीघा कॉलोनी की ओर अपने स्कूल की तरफ जा रही थीं। अक्षया यादव हत्याकांड की चश्मदीद गवाह की मां पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द सक्सेना,भापुसे एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के उपरान्त पुलिस अधिकारियों को उक्त घटना में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। डीआईजी ग्वालियर रेंज श्री श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु,भापुसे एवं एसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध/यातायात) श्री ऋषिकेश मीना,भापुसे एवं अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/एएसपी अपराध श्री आयुष गुप्ता,भापुसे एवं डीएसपी अपराध द्वितीय श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी इन्दरगंज श्री अशोक सिंह जादौन के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार एवं थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना माधौगंज पुलिस की टीमों को उक्त आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। थाना क्राईम ब्रांच एवं माधौगंज की टीमों के द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये और आरोपियों की हुलिया से मिलते जुलते संदिग्धों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की घरपकड़ हेतु पुलिस टीम को मुखबिर को बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा दो संदिग्धों को पकड़कर उक्त घटना के संबंध में पूछताछ की गई। जिसमें से एक संदिग्ध ने घटना को किया जाकर कट्टे से एक्टिवा से जा रही फरियादिया को रोककर गवाह न देने के लिये धमकाने हेतु एवं जान से मारने की नियत से फायर किया जाना स्वीकार किया। उपरोक्त घटना कारित करते समय दूसरे आरोपी के द्वारा स्प्लेण्डर गाड़ी चलाया जाना एवं अन्य तीन बदमाशों का घटना की योजना में शामिल होना बताया। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना की योजना में शामिल तीसरे आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने घटना की योजना में शामिल होना एवं योजना में अन्य दो बदमाशों का शामिल होना भी बताया। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गये आरोपियों की निशोदही पर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड, स्प्लेण्डर मोटर साइकिल जिसमें घटना की फुटेज में आई गाड़ी से आरोपियों ने स्वयं की स्प्लेण्डर गाड़ी में परिवर्तन कर दिया था जो ताजा था तथा एक 32 बोर की पिस्टल व 20 जिंदा राउण्ड एवं तीनों आरोपियों के मोबाइल जप्त किये गये। पकड़े गये आरोपियों में से एक आरोपी ने एकता विहार कालोनी, गुढ़ा दूसरे आरोपी ने गणेश विहार कालोनी नादरिया माता तथा तीसरे आरोपी ने बिलौआ हाल नादरिया माता गुढ़ा में रहना बताया।
घटना कारित करने का उद्देश्य:- आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अक्षया यादव हत्याकांड में जेल में बंद आरोपियों की जमानत होने की आशंका के कारण विरोधी गुट के द्वारा इस उद्देश्य से घटना कारित की गई कि धटना की संपूर्ण शंका जेल में बंद आरोपियों के ऊपर जाएगी कि उनके द्वारा अपने साथी बदमाशों से यह घटना केस में गवाह बदलने के लिये कराई गई है। जिससे उनके विरुद्ध 195क भादवि के साथ 307 भादवि का भी गंभीर अपराध पंजीबद्ध हो जाएगा जिससे जेल में बंद आरोपियों को जमानत का लाभ नही मिल पाएगा।
जप्त मशरूका:- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड, एक 32 बोर की पिस्टल व 20 जिंदा राउण्ड एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर साइकिल।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार, थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, प्र.आर. जितेन्द्र तिवारी, आरक्षक अरूण पवैया, सोनू परिहार, राहुल, अनिल मौर्य, श्याम, सौरभ, रामवीर, आर. चालक राजकुमार, साइबर सेल से- आरक्षक सोनू, जैनेन्द्र गुर्जर एवं कपिल थाना माधौगंज टीम- उप निरीक्षक रामनरेश शर्मा, प्र.आर. जितेन्द्र सिंह सिकरवार, आरक्षक मुकेश शर्मा, संतोष सिंह, नशरूद्धीन खान, ज्ञानेन्द्र सिंह, केशव कुमार, योगेन्द्र सिंह तोमर, जितेन्द्र तुरैले, आरक्षक प्रशांत शर्मा(थाना जनकगंज) की सराहनीय भूमिका रही ।