दंदरौआ धाम में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास जी महाराज के सानिध्य में आज से प्रारंभ श्री मद्भागवत कथा में आज सुंदर कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ
प्रथम दिवस की कथा में आचार्य सत्यम दुबे शास्त्री जी ने श्रवण कराया कि मंगलाचरण हमारे समस्त अमंगल को हरने वाला होता हैं इस लिए वेद व्यास जी ने सर्व प्रथम मंगलाचरण किया और अपने पुत्र सुखदेव को भागवत महापुराण के दूसरे श्लोक में प्रणाम किया क्योंकि सुखदेव जी त्याग की मूर्ति हैं सुखदेव जी ज्ञान के भंडार हैं सुखदेव जी भक्ति के साधक हैं समस्त गुण सुखदेव जी में थे इस लिए पुत्र होने के नाते भी प्रणाम किया और आगे कथा में बताया प्रभु की भक्ति ही इस युग में हमें उद्धार की ओर ले जा सकती हैं और हनुमान जी महाराज के यहां अनेक वक्ता कथा करने आ चुके हैं यहां के श्रोता मंत्रमुग्ध होकर कथा सुनते हैं
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब