Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन बंडा

रिपोर्टर राजेंद्र लोधी

655 किलो गांजा,बंडा के ग्राम सौरई में घेराबंदी कर पकड़ा गाजे से भरा ट्रक

बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सौरई के पास नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी इंदौर की टीम ने घेराबंदी कर 655 किलोग्राम गांजे से भरे ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में पोहा की बोरियों के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा से सागर लाया जा रहा था। एनसीबी की टीम ने कार्यवाही करते हुए गांजा और ट्रक जब्त कर लिया है। कार्यवाही में दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इंदौर एनसीबी के जोनल निदेशक रितेश रंजन ने बताया कि एनसीबी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी कर सागर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एनसीबी इंदौर की टीम कार्यवाही के लिए रवाना हुई। टीम ने 7 मार्च को सागर के बंडा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम सौरई पहुंची। जहां खुफिया तंत्र से मिली सूचना के आधार पर ट्रक की घेराबंदी की। ट्रक को पकड़कर तलाशी ली, ट्रक में पोहा भरा हुआ था। लेकिन पोहा की बोरियों के नीचे देखा तो बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। कार्यवाही में टीम ने ट्रक से 655 किलोग्राम गांजा कीमत 1.05 करोड़ रुपए जब्त किया। वहीं ट्रक में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक को बंडा थाने में रखवाया है। एनसीबी इंदौर जोनल निदेशक रंजन ने बताया कि कार्यवाही में जब्त हुए गांजे की खेप ओडिशा के जिला सोनेपुर से मंगाई गई थी। यह गांजे की खेप सागर मप्र के लिए नियत थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में एनसीबी इंदौर द्वारा गांजा तस्करी के खिलाफ यह चौथी बड़ी जब्ती की कार्यवाही है। पिछले तीन महीनों में एनसीबी इंदौर ने करीब 4.5 करोड़ रुपए कीमत का 2750 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है।