Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कुल 71 किलो 430 ग्राम डोडा एवं एक महिन्द्रा जायलो वाहन कुल कीमती मशरूका लगभग 09 लाख रुपये का किया जप्त

ग्वालियर। दिनांक 08.03.2024 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 07.03.2024 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत ट्रांसपोर्ट नगर, नया दाल बाजार में एक महिन्द्र जायलो कार क्रमांक डीएल-3सीएएस-3405 लावारिस हालत में खड़ी हुई है, जिसमें कुछ संदिग्ध माल प्लास्टिक के कट्टों में रखा हुआ है। मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य) श्री अखिलेश रेनवाल द्वारा थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्रीमती शुभा श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान ट्रांसपोर्ट नगर, नया दाल बाजार में सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर खाली पड़ी जमीन के पास एक वाहन महिन्द्रा जायलो क्रमांक डीएल3-सीएएस-3405 खड़ी दिखी। उक्त वाहन को चेक किया तो वाहन के सभी दरवाजे लॉक थे व शीशेे चढ़े हुये थे। जब पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन के अन्दर शीशे से झांककर देखा तो वाहन की पीछे की सीट पर प्लास्टिक के भरे कट्टे दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा मौके पर उपस्थित साक्षियों की मौजूदगी में उक्त लावारिस वाहन के ड्रायवर साईड का कांच तोड़ा गया व अन्दर हाथ डालकर गेट को खोला गया। उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे वाली सीट पर प्लास्टिक के 04 कट्टे (तीन काले रंग के व एक सफेद रंग का) भरे हुये रखे पाये गये। पुलिस टीम द्वारा उक्त चारों कट्टों को खोलकर चेक किया तो सभी कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भर हुआ पाया गया। उक्त चारों कट्टों की तौला कराने पर चारों कट्टों में कुल 71 किलो 430 ग्राम डोडा चूरा होना पाया गया। उक्त कृत्य धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के चारों कट्टों एवं एक वाहन महिन्द्रा जायलो क्रमांक डीएल3-सीएएस-3405 को विधिवत जप्त किया गया। थाना बहोड़ापुरा पुलिस द्वारा वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।

जप्त मशरूका:- कुल 71 किलो 430 ग्राम डोडा एवं एक वाहन महिन्द्रा जायलो क्रमांक डीएल3-सीएएस-3405 कुल कीमती मशरूका लगभग 09 लाख रूपये।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, उप निरीक्षक अजीम अंसारी, जगनन्दन राजावत, प्र.आर. कौशलेन्द्र शर्मा, आरक्षक विजय गुर्जर, रुस्तम गुर्जर, गिर्राज शर्मा, कमलकांत पाराशर, अजय प्रताप एवं सूरज की सराहनीय भूमिका रही।