लोकेशन रैणी जिला अलवर राजस्थान
दिनांक 8 मार्च 2024
-रिपोर्टर प्रदीप शर्मा-
मोबाइल-9461275294.
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
-न्यूज़ हैडलाइन-

-समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):-अलवर जिले के रैणी-उपखंड क्षेत्र के ईटोली पंचायत मुख्यालय पर तथा बहादुरपुर गांव मे शुक्रवार को मोबाइल पशु चिकित्सालय द्वारा पशुपालक भाईयो के पशुओ को नि:शुल्क उपचार दिया गया तथा पशुधन सम्बन्धित जानकारी भी दी गई और पशुओ को बिमारियो से बचाने के सुझाव भी दिए गए।
पशुधन सहायक नरेन्द्र सिंह यादव ने मिडिया को बताया कि स्थानीय सरपंच धर्मराज मीना के सानिध्य मे हमारी मोबाइल चिकित्सालय टीम द्वारा ईटोली व बहादुरपुर गांव मे 73 पशुओ को दवाई दी गई है और प्राथमिक उपचार भी किया गया।
19 पशुपालक भाईयो ने यह लाभ लिया है जिनमे हरिराम मीना, बाबूलाल मीना,कमलेश,ओमप्रकाश सहित अनेक पशुपालक भाईयो ने मोबाइल चिकित्सालय का फायदा उठाकर अपने पशुओ के लिए आवश्यक दवाई गोली ली है।
मोबाइल चिकित्सालय के लिए सरकार ने 1962 टोल फ्री नम्बर भी जारी किए गए है जिन पर कोई भी पशुपालक भाई अपनी पशुधन सम्बन्धित समस्या बता सकता है जो आगामी समय मे बहुत अच्छा साबित होगा , अभी कुछ ही समय मे यह टोल फ्री नम्बर 1962 लोकप्रिय हो जायेगा।
इस दौरान पशु चिकित्सक डाक्टर जितेंद्र कुमार मीना व पशुधन सहायक नरेन्द्र सिंह यादव और वैन चालक पायलेट जयराम मीना मौजूद रहे।
मिडिया को यह सारी जानकारी पशुधन सहायक नरेन्द्र सिंह यादव के द्वारा दी गई है।
यादव ने मिडिया को यह भी बताया कि शनिवार को मोबाइल चिकित्सालय की टीम रैणी के आकोदा सिक्का व उकेरी गांव मे पशुपालक भाईयो को घर बैठे उनके ही गांव मे लाभ देने के लिए हाजिर होगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है