
ग्वालियर की पहली महिला कलेक्टर हैं श्रीमती चौहान
ग्वालियर 11 मार्च 2024/ भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष-2011 बैच की अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने ग्वालियर जिले के कलेक्टर का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने 11 मार्च को पूर्वान्ह में कलेक्ट्रेट पहुँचकर कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। श्रीमती रुचिका चौहान ग्वालियर जिले की पहली महिला कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुई हैं।
श्रीमती चौहान द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ग्वालियर में पदस्थापना से पहले राज्य शासन में अपर सचिव के पद पर पदस्थ थीं। श्रीमती चौहान को रतलाम कलेक्टर, अपर कलेक्टर ग्वालियर एवं भोपाल में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा नगरीय विकास एवं प्रशासन सहित अन्य विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है