Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिए निर्देश निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों मतगणना स्थल की व्यवस्थाएँ
ग्वालियर 11 मार्च 2024/ प्रस्तावित लोकसभा आम निर्वाचन के लिये जिले में एमएलबी कॉलेज से मतदान सामग्री का वितरण होगा। साथ ही यहीं पर ईवीएम के स्ट्राँग रूम बनाए जायेंगे और मतगणना भी होगी। नवागत कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही एमएलबी कॉलेज पहुँचकर मतदान सामग्री वितरण व मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन कर मतगणना स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि ईवीएम के मतगणना कक्ष एवं डाक मत पत्रों का गणना कक्ष नजदीक होना चाहिए, जिससे रिटर्निंग अधिकारी, प्रेक्षकगण तथा प्रत्याशी व उनके निर्वाचन अभिकर्ता सम्पूर्ण मतगणना पर नजर रख सकें।
कलेक्टर ने स्ट्राँग रूम से गणना कक्ष तक ईवीएम ले जाने के लिये विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार सुरक्षित कोरीडोर तैयार करने और इस काम के लिये तैनात किए जा रहे अधिकारी-कर्मचारियों को गहन प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एमएलबी कॉलेज परिसर में मतदान सामग्री वितरण स्थल, प्रस्तावित स्ट्राँग रूम स्थल एवं मतगणना कक्षों सहित मतगणना से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एल के पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।