Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश वर्मा ने अमानगंज नगर परिषद के अंतर्गत होने वाले अनेक विकास कार्यों का किया भूमि पूजन और लोकार्पण

लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्टर – प्रदीप अवस्थी
दिनांक – 16/03/2024

आज दिन शनिवार को अमानगंज नगर परिषद के अंतर्गत होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश वर्मा , नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका शारदा खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जय प्रकाश चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चौबे, बाबूलाल सोनकर, दशरथ गुप्ता समस्त नगर परिषद अमानगंज पार्षदगण की उपस्थित में गुनौर रोड पानी की टंकी के पास विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ सर्वप्रथम सभी मचासीन अतिथियों का नगर परिषद अमानगंज के कर्मचारियों के द्वारा स्वागत किया गया उसके बाद नगर परिषद अमानगंज इंजीनियर इलियास खान ने विकास कार्यों के बारे में बताया जिसमें गुन्नौर रोड से लेकर अमानगंज थाना तिराहे तक एस डी एस एफ योजना अंतर्गत नाला निर्माण अमृत 2.0 योजना में पेयजल योजना का भूमि पूजन के बारे में बताया उसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, नगर परिषद अध्यक्ष अमानगंज श्री मती सरिका शारदा खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी, गुन्नौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने सभी जनता जनार्दन को संबोधित किया गुनौर विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं नगर परिषद अमानगंज के विकास कार्यों के लिए संकल्पित हूं और आने वाले समय में अमानगंज नगर के विभिन्न वार्डों से जो गंदा पानी आता है और जाकर सीधे नदी में शामिल हो जाता है उसके लिए मैं फिल्टर प्लांट के लिए भी प्रयास करूंगा कि पूरे नगर का गंदा पानी एक जगह एकत्रित हो उसके बाद फिल्टर होकर नदी में जाए ऐसा उन्होंने अपने भाषण में कहा और नगर के विकास कार्य के लिए मैं नगर परिषद अध्यक्ष अमानगंज का में हर समय सहयोग करूंगा
आज के कार्यक्रम में समस्त भाजपा कार्यकर्ता और जनता जनार्दन नगर परिषद के सभी कर्मचारी नगर परिषद अमानगंज सीएमओ अंकित सोनी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे