Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

समाचार

लोकसभा निर्वाचन-2024

तैयारियों का जायजा लेने स्ट्रांग रूम पहुंचे कलेक्टर-एसपी

रिपोर्ट: जाँजगीर-चांपा से संभाग हेड केदारनाथ बरेठ की खास रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा 16 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने आज जांजगीर के पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्राँग रूम के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने निर्वाचन के लिए सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री छिकारा ने स्ट्राँग रूम का निरीक्षण कर वहां ईवीएम को रखने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम, सामग्री वितरण के लिए आवश्यक मूवमेंट, मतदान दलों के वाहन पार्किंग के संबंध में जानकारी लेते हुए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।