Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


न्यूज 24×7इंडिया,
रिपोर्ट :_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ जांजगीर-चाम्पा पुलिसदिनांक 21.03.2024
आरोपियों द्वारा चोरी गए मोटर को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था जिसको जांजगीर पुलिस की सक्रियता से पकड़ने में सफलता मिली
आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल बरामद(01) काला रंग का एचएफ डिलक्स क्रमांक CG-11-AT-9285 (02) हिरो स्प्लेन्डर प्लस क्रमांक CG-11- AM- 3040 (03) हिरो स्प्लेन्डर प्लस क्रमांक CG-11- AM -5835 जुमला किमती 01 लाख रूपया आरोपी(01) ओमकार किरण उम्र 19 साल निवासी धनवा थाना जांजगीर (02) दुर्गेश कुमार खरे उम्र 25 साल निवासी दर्री थाना पामगढ़ जिला जांजगीर- चाम्पा आरोपियों के विरूद्ध धारा 379,34 भादवि के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवनारायण सोनी निवासी वार्ड नं 19जांजगीर जो दिनांक 08.03.2024 को ग्राम पीथमपुर मंदिर दर्शन करने गया था जिसके द्वारा मोटर सायकल हिरो सलेन्डर प्लस क्रमांकCG-11-AM-5835 को मंदिर के आस-पास खड़ा किया था जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 199/2024 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।इसी प्रकार प्रार्थी दिलीप कुमार बरेठ निवासी तिलाई थाना जांजगीर जो दिनांक 08.03.24 को सेंधवार महादेव मंदिर जांजगीर दर्शन करने गया था जिसके द्वारा मोटर सायकल हिरो स्प्लेन्डर प्लस क्रमांक CG-11-AM- 3040 को मंदिर के आस पास खड़ा किया था जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 186/2024 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवं चोरी गयें मोटर सायकल की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति चोरी का मोटर सायकल बेचने के फिराक में सम्राट ढाबा बनारी तरफ घुम रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर उपरोक्त चोरी के घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपियों के मेमोरेण्डम लिया गया बताया कि ग्राम पीथमपुर में मंदिर के पास से मोटर सायकल हिरो स्प्लेन्डर प्लस क्रमांक CG-11-AM- 5835 को एवं जांजगीर मंदिर के पास से हिरो स्प्लेन्डर प्लस क्रमांक CG-11- AM-3040 तथा जैजैपुर क्षेत्र से काला रंग का एचएफ डिलक्स क्रमांक CG-11-AT- 9285 को चोरी करना बतायें।आरोपी (01) ओमकार किरण निवासी घनवा थाना जांजगीर (02) दुर्गेश कुमार खरे निवासी दररी थाना पामगढ़ के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 21.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रविण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर सउनि बलवंत धृतलहरे प्रआर राजकुमार चन्द्रा, रमेश त्रिपाठी, आर. ईश्वरी साहू, नितिश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।