Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- तहसील -रैणी,
जिला- अलवर, राजस्थान,
रिपोर्टर -प्रदीप शर्मा,
तहसील- राजगढ़,
जिला -अलवर, राजस्थान,

पार्षद व नपा चेयरमैन प्रतिनिधी एवं आमजन ने जेसीबी के वायब्रेट से दुकान मे दरार आने का लगाया आरोप

नल के पानी सप्लाई मे गन्दा पानी आने की समस्या के निस्तारण के लिए इमर्जेंसी मे चलानी पड़ी रोड पर जेसीबी — कपिल मीना , एईएन पीएचईडी

अलवर की रैणी नगरपालिका मुख्यालय पर शुक्रवार को कस्बे मे जलदाय विभाग ने पाइप लाइन डालने हेतु बिना नपा रैणी की अनुमति के सड़क पर जेसीबी चलाकर रोड खोदना शुरू कर दिया तो जेसीबी के वायब्रेट से दुकानो की दीवार मे दरार चलना शुरू हो गया एवं दुकान के छज्जे से चुना-सीमेन्ट झडकर नीचे गिरने लगा तो आमजन ने नपा चेयरमैन व पार्षदो को फोन किया तो पता लगा कि जलदाय विभाग ने नपा कार्यालय से तो अनुमति ही नही ली है इसके लिए।
आमजन ने व नपा पार्षद व नपा चेयरमैन प्रतिनिधी ने इस कार्य को गलत बताया और जन धन के लिए खतरनाक बताया और मिडिया के माध्यम से प्रशासन से भी कस्बे मे ओपन लाइन बिछाने का आग्रह किया है।
उधर इस मामले मे जब जलदाय विभाग रैणी के एईएन कपिल मीना से मिडिया ने जानकारी चाही तो बताया कि कुछ दिनो से नल के जल सप्लाई मे गन्दा पानी आने की शिकायत मिल रही थी इसलिए हमने इसके जल्द से निस्तारण के लिए जेसीबी चलवाई थी जो कि आमजन के ऐतराज करने पर बन्द कर दी गई है और अब कस्बे मे जलदाय विभाग के नियमानुसार ही सप्लाई के लिए पाइप लाइन लगवा दी जायेगी और यदि सड़क तोड़ने की जरूरत भी पड़ेगी तो नपा कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर ही कार्य किया जावेगा।