Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रेस नोट

लोकेशन सागर

रिपोर्टर राजेंद्र लोधी

थाना जैसीनगर पुलिस ने अफीम के हरे पौधे कुल वजनी 53 किलो 700 ग्राम कीमती लगभग लगभग एक लाख दस हजार किए जप्त

पुलिस अधीक्षक ने दिए थे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
आरोपी द्वारा गेंहू प्याज के खेतों में फसल के बीच लगाए गए थे अफीम के पौधे

पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अवैध मादक पदार्थ की बिक्री परिवहन एवं पैदावार को सख्ती से रोका जावे आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावे पुलिस अधीक्षक के आदेसानुसार थाना क्षेत्र में समस्त प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र को अधिक सक्रिय किया जाकर क्षेत्र की सूचनाये एकत्रित की गई जिसमें ग्राम मनक्याई थाना जैसीनगर के चरण लाल काछी के खेतों में अफीम के पौधे लगे होने की सूचना थाना प्रभारी जैसीनगर शिवमंगल सिंह को दिनांक 29/03/24 की रात्रि में विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त हुई थी सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश सिंहा के मार्गदर्शन में एसडीओपी देवरी श्री शशिकांत सरयाम थाना प्रभारी जैसीनगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर सूचना मिलने वाली जगह पर टीम को भेजा गया टीम द्वारा पाया गया कि ग्राम मनक्याई के चरण लाल काछी के खेत में जिसमें गेहूं प्याज लगा हुआ है आजू-बाजू के दोनों खेतों में कुल 740 अफीम के हरे पौधे लगे हुए हैं जिनको तस्दीक होने पर मजदूरों द्वारा निकलवा कर तौल व गिनती करवाई गई जिसमें 740 पौधों का कुल वजन 53 किलो 700 ग्राम कीमती लगभग रूपये 1,10000( एक लाख दस हजार )जप्त किया जाकर थाना जैसीनगर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 81 /24 धारा 8/18 ndps act का कायम कर विवेचना में लिया गया है

उक्त कार्यवाही में
थाना प्रभारी राहतगढ़ संदीप तोमर थाना प्रभारी जैसीनगर शिवमंगल सिंह राठौड़ उप निरीक्षक देव सिंह मरावी उपनिरीक्षक उमेश यादव प्रधान आरक्षक अखिलेश शुक्ला प्रधान आरक्षक कृष्णकांत आरक्षक काजी सईउद्दीन आरक्षक प्रिंस जोशी आरक्षक लखन यादव आरक्षक राम सिंह आरक्षक शशांक आरक्षक विनोद आरक्षक जितेंद्र रजक महिला आरक्षक तपस्या रजक का सराहनीय योगदान रहा