Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – परासिया

 

परासिया में लोकसभा चुनाव में उत्साहित दिखे मतदाता शांतिपूर्ण सपन्न हुआ मतदान

 

छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में परासिया विधानसभा क्षेत्र में कुछ जगह छुटमुट घटना को छोड़कर सभी केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान सपन्न हुआ। मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं पार्टी कार्यकर्ता भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने मतदाताओं के घरों तक पहुंचते रहे। परासिया में मतदाताओं को पैसे बांटने की आंशका पर एक कांग्रेसी को पकड़कर उसकी तलाशी लेने के दौरान राजनीतिक दलों की कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामला को शांत करवाया वहीं न्यूटन चिखली मेंं एक कार्यकर्ता द्वारा वीडियोग्राफी करने का विवाद बढ़कर पुलिस चौकी तक पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ताक्षेप से मामला शांत हुआ। दोनों ही मामले में पुलिस ने संबंधित पक्षों से आवेदन प्राप्त किया,जिस पर उचित जांच कर अगली कार्रवाही तय होगी।

 

 

27 इंच ऊंचे 37 वर्षीय पवन ने किया मतदान :

ब्लाक परासिया की पंचायत उमरेठ निवासी हार्डवेयर संचालक 37 वर्षीय 27 इंच ऊंचे पवन पिता रेवतीराम प्रजापति ने मतदान किया। उनका कहना हैं कि हर चुनाव में मतदान करने जाते हैं। योग्य प्रत्याशी सांसद बनकर दिव्यांगों और बोने व्यक्तियों के हित में सदन में अवश्य आवाज उठाएंगे।

 

नेत्र दिव्यांग शिफा खान ने किया मतदान :

चांदामेटा निवासी 12वीं की छात्रा नेत्र दिव्यांग शिफा पिता शादिक खान अपने चाचा साबिर खान के साथ मतदान करने पहुंची। पहली बार मतदान कर खुशिया व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी की इच्छानुसार प्रत्याशी की छवि को ध्यान में रखकर उनके लिए चाचा ने मतदान किया।

 

दूल्हा राजा- दुल्हन रानी, एकसाथ पहुंचे मतदान करने :

न्यूटन चिखली वार्ड 1४ निवासी राजा वर्मा का विवाह गुरूवार रात्रि में वार्ड क्र ६ निवासी रानी वर्मा से हुआ। शुक्रवार सुबह रानी अपने मायका से बिदा होकर ससुराल पहुंची। न्यूटन वार्ड क्र 3 स्थित स्कूल में मतदान केन्द्र होने से शुक्रवार सुबह वर- वधु दोनों ही एकसाथ मतदान करने पहुंचे।

19अप्रैल, परासिया-

व्हीलचेयर पर मतदान केन्द्र पहुंची रश्मि :

परासिया वार्ड क्र 8 निवासी रश्मि पाटकर लबे समय से अस्वस्थ रहने से अस्पताल में रही हैं। मतदान करने पति अनुज पाटकर उन्हें व्हीलचेयर पर मतदान केन्द्र लेकर पहुंचे। मतदान के बाद रश्मि अनुज पाटकर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का मतदान कम नहीं होना चाहिए।

 

ससुराल जाते समय रास्ते में किया मतदान :

ब्लाक परासिया की पंचायत अंबाड़ा निवासी पूनाराम बंदेवार की बेटी कंचन का विवाह गुरूवार को हुआ। शुक्रवार सुबह ससुराल बैतूल जाते समय रास्ते में अपने मतदान केन्द्र 64 में रूककर वोटिंग कर कंचन बोली हर हाल में मतदान जरूरी, तभी लोकतंत्र होगा मजबूत, अपना सांसद चुन सकेंगे।

 

19 अप्रैल परासिया-

लकवाग्रस्त मतदाता आए मतदान करवाने :

लकवाग्रस्त और शारेरिक रूप से अक्षम कुछ मतदाताओं को घर में मतदान की सुविधा नहीं मिली, तो परिजन उन्हें केन्द्र तक लेकर पहुंचे। ब्लाक परासिया की पंचायत मोरडोंरी कला निवासी 54 वर्षीय लकवाग्रस्त रमेश छेदीलाल यादव वोट कर बोले युवा कंधों पर शासन प्रशासन की डोर रहे

शादी से पहले मतदान जरूरी :

परासिया वार्ड क्र 17 निवासी नपा कर्मचारी अजय खोबरिया की बेटी अंजना का शुक्रवार रात में उसका विवाह होगा। वो कहती हैं कि मतदान के सुअवसर को गवाना नहीं चाहती, इसलिए मतदान करने पहुंची। मतदान लोकतंत्र की शक्ति है,।

 

परासिया से विक्की चौहान की रिपोर्ट