*लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की हुई संविक्षा कुल 20 अभ्यर्थियों के विधि मान्य पाए गए नाम निर्देशन पत्र
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरे जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ दिनांक 20 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए कुल 29 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि नामांकन पत्रों की संविक्षा शनिवार 20 अप्रैल को की गई, जिसमें 20 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाया गया। जिसमें लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े भारतीय जनता पार्टी, डॉ रोहित डहरिया बहुजन समाज पार्टी, डॉ शिवकुमार डहरिया इंडियन नेशनल कॉग्रेस, श्री अनिल मनहर हमर राज पार्टी, श्री गोपाल प्रसाद खुंटे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, श्री जगजीवन राम सतनामी आजाद जनता पार्टी, श्री दीपक कुमार खूंटे आजाद समाज पार्टी (काशीराम), श्रीमती बृन्दा चौहान छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी, श्रीमती रूखमणी गंगासार चेलकर सर्व आदि दल, श्री विजय कुमार कुर्रे राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, श्रीमती विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी नट असंख्य समाज पार्टी, अधिवक्ता शैलेन्द्र बंजारे (शक्तिपुत्र) शक्ति सेना (भारत देश), श्री अरविन्द कुमार निर्दलीय, श्री आनंदराम गिलहरे निर्दलीय, श्री दिनेश बंजारे निर्दलीय, श्री एड.टी.आर. निराला निर्दलीय, मीना चौहान निर्दलीय, इंजीनियर रेवा कुर्रे निर्दलीय, श्रीमती विद्यादेवी सोनी निर्दलीय एवं सीमा महिलांगे निर्दलीय के नाम निर्देशन पत्र विधि मान्य पाया गया।
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरे जिला जांजगीर चांपा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है