Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 9, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

 

लोकेशन- तहसील- राजगढ़-

गांव – माचाड़ी -जिला -(अलवर)

राजस्थान।

 

 

अलवर डीएफओ राजेंद्र हुड्डा ने राजगढ़,रैणी क्षेत्र का दौरा कर डौरोली प्लांटेशन सहित अन्य वन क्षेत्रों का किया भृमण।

राजगढ़ माचाड़ी मार्ग राजगढ़ कस्बे के पर्यटक स्थल झरना धाम की भूमि पर बन रही लवकुश वाटिका का डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा ने रविवार को निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अलवर डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा ने लवकुश वाटिका पहुंचकर वहां बन रहे ट्रेक,झोंपा,बर्ड हाउस एवं वन्य जीवों के लिए बनाए गए वाटर हॉल, पेंटिंग सहित अन्य कार्यो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उसके बाद डोरोली प्लांटेशन, खोहरा मकरोडा वन क्षेत्र सहित अन्य प्लांटेशन का भ्रमण किया।भृमण के दौरान पाई गई कमियों को पूरा करने को कहा व राजगढ़ रेंज के अधीन आने वाले सभी वन विभाग के स्टॉफ को सही से काम करने की बात की गई,जैसे कि अवैध खनन पर पूरी तरह से पाबंदी, हरे पेड़ों का खनन पर रोक सहित वन्य जीवो के लिए वन सुरक्षित होना अनिवार्य है। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक मीना,बबलू मीना,अजय प्रजापत, वनपाल मनोज मीणा,सहायक वनपाल सतेंद्र सिंह,सहित अन्य वन विभाग के अन्य कार्मिक मौजूद रहे। इसके बाद डीएफओ हुड्डा लक्ष्मणगढ़ वन क्षेत्र भृमण के लिए निकल गये।

 

तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।