लोकेशन – मुरैना
सभी अभ्यर्थी आचार संहिता के नियमों का पालन करें – जिला निर्वाचन अधिकारी

मुरैना 22 अप्रैल, 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना ने सभी एआरओ एवं अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक ली एवं उनके सामने सभी 15 अभ्यर्थियों के नाम एवं चुनाव चिन्ह पढ़कर सुनाये।
कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने बताया कि 19 अप्रैल को नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख थी, 20 अप्रैल को संवीक्षा के बाद 16 नामांकन शेष बचे। जिनमें से आज एक नामांकन वापस होने के वाद 15 अभ्यर्थी शेष बचे है। उन्होंने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी की जायेगी। सभी अभ्यर्थी भी चुनाव आयोग के नियमावली को पढ़कर नियम समझ ले। किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार के लिये पहले संबंधित विभाग से अनुमति लें। ध्यान रखें कि आचार संहिता का किसी भी प्रकार से उल्लंघन न हो। व्यय से जुड़ी जानकारी अच्छे से समझ लें। बैठक में सामान्य प्रेक्षक डॉ. कौरा लक्ष्मी, सभी सहायक रिटर्निंग ऑॅफीसर, अभ्यर्थी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे एवं श्योपुर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड वर्चुअली जुड़े हुये थे।
दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?