लोकेशन – अनूपपुर
जिला जेल अनूपपुर में स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन

अनूपपुर/माननीय उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जबलपुर के एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान अरविन्द सिंह महोदय जी के निर्देश अनुसार एवं जिला, एवं अपर सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मोनिका आध्या जी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20 अप्रैल 2024 को जिला जेल अनूपपुर में बंदियों के लिए विशेष स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से जिला,एवं अपर न्यायधीश श्रीमान नरेंद्र पटेल न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री पारुल जैन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह जेल अधिक्षक श्री इद्रदेव तिवारी पैनल अधिवक्ता श्रीमती रेणु सोनी एवं चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री संत दास नापित,, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल मोहम्मद शाबिर अली एवं आर,के,सोनी,, एसिस्टेंड लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्रीमती शोभा पटेल,,आयुष सोनी,,एवं विकास शुक्ला,,उपस्थित रहे।इस दौरान जिला न्यायधीश श्री पटेल ने जिला जेल अनूपपुर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने उपस्थित बंदियों को चिकित्सकों द्वारा प्रदान किए जा रहे निर्देशों का पालन करने की सलाह दी,,एवं बीमारी को अपने मन से मिटने की बात कही,,उन्होंने बंदियों को जानकारी देते हुए कहा कि वह अपनी अपनी दवा समय से लें,,एवं समय भोजन ग्रहण करें। साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री पारुल जैन ने महिला वार्ड का निरीक्षण भी किया, जहां उन्होंने महिला बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारियां उपलब्ध करवायी।विशेष स्वास्थ परिक्षण के दौरान लगभग 306 बंदियों के साथ साथ दो बच्चों का भी स्वास्थ परिक्षण किया गया। स्वास्थ परिक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर के डॉक्टर के0बी0 प्रजापति,, डॉक्टर गुरु प्रसाद,, डॉक्टर प्रदीप कोरी,, डॉक्टर साकेत कौशिक एवं डॉक्टर अनीता सिंह अपने चिकित्सा दल के साथ उपस्थित रहे।इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों का एवं पैरालेगल वालटियर भाईलाल पटेल उपस्थित रहे।
रिर्पोट=निर्मला सिंह ब्यूरो चीफ जिला अनूपपुर*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है