Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन=अनूपपुर

 

 

माननीय मुख्य न्यायधिपति म,प्र उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार किशोर न्याय बोर्ड*

माननीय मुख्य न्यायधिपति म,प्र उच्च न्यायालय, जबलपुर के निर्देशानुसार किशोर न्याय बोर्ड (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम,2024 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 27/04/2024 को माननीय सचिव महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती मोनिका आध्या की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला न्यायलय,अनूपपुर के सभागार में किया गया। जिसमें माननीय महोदया द्वारा किशोर न्याय बोर्ड (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत महत्वपूर्ण परिभाषा,, बच्चों के हितार्थ उपयोग किए जाने वाले सिद्धांत,किशोर न्याय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका,, संप्रेक्षण गृह, शिशु गृह के विषय में उपस्थित अधिवक्तागण को जानकारियां प्रदान की।इस दौरान कार्यशाला में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमति चैनवती ताराम उपस्थित रहीं। जिन्होंने किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 15 के तहत प्रभारंभिक असिस्मेंट सॉसल इन्वेस्टीगेशन रिपोर्ट,किशोर न्याय अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकार के अपराध आदि के बारे में जानकारियां प्रदान की।कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य श्री आयुष सोनी असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा किया गया।इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनूपपुर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

रिर्पोट= निर्मला सिंह ब्यूरो चीफ जिला अनूपपुर म,प्र*