Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

घायल जवानों का धरमजयगढ़ में चल रहा उपचार, सभी की हालत खतरे से बाहर

रिपोर्ट:केदारनाथ संभाग हेड बिलासपुर

रायगढ़, 03 मई 2024/धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार जवानों को चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 17 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठे करीब 08 जवानों को चोट आई हैं। जिसमें 02 जवानों को थोड़ी अधिक चोट आई है। शेष जवान मामूली रूप से घायल हुए। सभी का उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।