Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिनांक 07.05.2024 को मैहर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित आबकारी विभाग को लिखा था पत्र चार दिन हो गए कोई कार्रवाई नहीं

मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने मैहर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए दिनांक 07.05.2024 को मैहर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित आबकारी विभाग को लिखा था पत्र चार दिन हो गए कोई कार्रवाई नहीं

मैहर – मैहर शहर का कुछ एक मोहल्ला छोड़ दिया जाए बाकी कई वार्ड मोहल्लों में शराब ठेकेदार के द्बारा अवैध पैकारी करवा कर शराब बेची जा रही है सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मां शारदा देवी मंदिर प्रांगण के नजदीक अंधरा टोला, महाराजा नगर,उदयपुर, दाड़ी, हनुमान टोला, बस स्टैंड के सामने, सराय मोहल्ला,चंदीगंज मोहल्ला, रेल्वे स्टेशन के सामने टपरे पर, पुरानी बस्ती, उत्तर दरवाजा के पास, पूर्व दरवाजा के अंदर सतना रोड घुरपुरा किराना दुकान से,उमरी, ओयला, लखवार, गिरगिटा, हरनामपुर, हरदुआ, पोड़ी,नकतरा,में खुलेआम अवैध शराब की पैकारी चालू है प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान माननीय मैहर के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा मैहर जिला प्रशासन को अवैध पैकारी व नशा खोरी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने बाबत चार दिन हो गए हैं मैहर जिला प्रशासन व आबकारी विभाग को पत्र लिखे हुए । फिर भी मैहर शहर में प्रशासन कब कार्यवाही करेगा पूछती है मैहर क्षेत्र की जनता। अगली खबर में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम वार नाम उजागर किया जाएगा ।

शासन प्रशासन मौन कार्यवाही करेगा कौन

जबकि आम जनता द्वारा बार बार शासन प्रशासन और आबकारी विभाग को अवगत कराया गया है। कब होगी कार्यवाही अवैध पैकारी पे लगेगी लगाम या फिर यूं ही चलता रहेगा भाटिया कंपनी का खेल ।