Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थाें के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें

वरिष्ठ कार्यालय की समस्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करायें

सागर संभागायुक्त ने ओरछा में विभागीय समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

निवाड़ी, 16 मई 2024/ सागर संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज ओरछा में निवाड़ी जिले की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री रोहन सक्सेना, अपर कलेक्टर श्री एचबी शर्मा, एसडीएम पृथ्वीपुर श्री अनुराग निगवाल, एसडीएम निवाड़ी श्री सतीश शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेन्द्र मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संभागायुक्त डॉ. रावत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के सभी विद्यालयों में परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थाें के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा कहा कि इस संबंध में लापरवाही वर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने संबंधी कार्य पूर्ण कर लें तथा कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित नहीं रहना चाहिये। उन्होने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करायें।
सागर संभागायुक्त डॉ. रावत ने निर्देशित किया कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करायें तथा माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का शीघ्र जबाव दावा प्रस्तुत कर निराकरण करायें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित पत्रों पर तुरन्त आवश्यक कार्यवाही करके जबाव प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि वरिष्ठ कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय की समस्त शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करायें। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा कर सभी प्रकरण समय-सीमा में निराकृत कराने के निर्देश दिये।
सागर संभागायुक्त डॉ. रावत ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करायें। उन्होंने मतगणना के लिये की जा रही समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि मतगणना पूरी सतर्कता तथा आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा पूर्ण कार्यांे को सहमति से हैंडओवर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करें। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु में वर्षा जनित रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक तैयारियां करने तथा ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने बाढ़ राहत की तैयारियां एवं क्षतिग्रस्त भवनों के चिन्हांकन की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि रवि उपार्जन के उपरांत कृषकों का भुगतान समय पर कराना सुनिश्चित करें

अमित श्रीवास्तव जिला ब्यूरो news 24×7इंडिया
मो .9685108004