Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पूरे भारत पर भर में नाथ संप्रदाय के आराध्य देव शिव के अवतार गुरु गोरखनाथ जी का 23 मई को प्रकट उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा के पुजारी श्री बुद्धनाथ विक्की चौहान ने बताया आज संपूर्ण भारत में नाथ संप्रदाय के सभी सामाजिक बंधु हमारे नाथ संप्रदाय के आराध्य देव शिव के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमें छिंदवाड़ा जिले में पहला मंदिर जिसमें शिव शंकर भोलेनाथ और शिव के अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी की विशाल प्रतिमा एक साथ विराजमान है इस मंदिर में अखंड ज्योत और धुना जलते ही रहता छिंदवाड़ा जिले से पोआमा से मोरडोगरी मार्ग पर स्थित परासिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपड़ा में मनोकामना पूर्ण महादेव भगवान शिव के अवतार गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु गोरखनाथ जी का प्रकट उत्सव मनाया जाएगा सुबह से ही दूर-दूर से श्रद्धालु भक्तगण एवं नाथ संप्रदाय के सामाजिक बंधु गुरु गोरखनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे दोपहर के बाद महा आरती के पश्चात प्रसादी भंडारा वितरण किया जाएगा।

इस धाम की विशेष मान्यताएं

श्रद्धालु भक्तगण जल रही ज्योत में तेल अर्पित करते हैं और जल रहे धुने के अंदर कपूर और नारियल चढ़कर मन्नत मांगते हैं और बाबा गुरु गोरखनाथ जी उन सभी लोगों की मनोकामना भी पूर्ण करते हैं। इस धाम में कई धार्मिक कार्यक्रम निरंतर होते रहते हैं ।श्रद्धालु भक्तगण अपनी मान्यताएं के अनुसार खीर पुरी या राम खिचड़ी का भंडारा भी करते हैं। मान्यता के अनुसार लोग त्रिशूल या सत्यनारायण भगवान की कथा भी कराते हैं।