लोकेशन – भिण्ड
सरपंच सचिव ने डकारी सीसी निर्माण कार्य की राशि
सरपंच सचिव ने गांव का विकास ना करते हुए अपना विकास किया है

रोन जनपद के अंतर्गत बसंतपुरा पंचायत में सरपंच सचिव द्वारा भ्रष्टाचार कर सीसी निर्माण की राशि डकारने का मामला आया है
शिकायतकर्ता जितेंद्र परिहार निवासी ग्राम पंचायत वसंतपुरा की शिकायत पर जनपद सीईओ रोन द्वारा जांच कमेटी का गठन किया गया था
जिसमें सरपंच सचिव द्वारा
पंचायत की राशि को निकाल कर घोटाला का मामला उजागर हुआ जिसके बाद सीईओ रोन द्वारा जिला पंचायत सीईओ को सरपंच सचिव पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिवेदन भेज दिया
शिकायतकर्ता जितेंद्र ने 15 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सीईओ को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत बसंतपुरा सरपंच द्वारा सीसी रोड निर्माण जो की रामदास कुशवाह के रविंद्र सिंह राजावत के घर की ओर तक 424000 की लागत से निर्माण होना था उक्त सड़क का ठहराव सरपंच सचिव द्वारा 2 अक्टूबर 2022 में डाला गया था जिसकी स्वीकृति दिनांक 24 जनवरी 2023 को मिल गई थी सरपंच सचिव द्वारा सड़क की स्वीकृति के लगभग डेढ़ वर्ष बाद भी सड़क का कार्य पूर्ण नहीं किया गया सरपंच सचिव किमिली भगत से 17 अप्रैल 2023 को 166755 की राशि सड़क की सामग्री खरीदने के नाम पर श्री राम बिल्डिंग मटेरियल के खाते में भेजी गई
गांव वालों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सरपंच सचिव द्वारा गांव का विकास ना करते हुए अपना निजी विकास किया है
सरपंच द्वारा पंचायत से निकली हुई राशि इस राशि का उपयोग अपना निजी मकान बनाने में इस्तेमाल किया है
ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत कर मामले में कार्रवाई करने की अपील की है
विजय शर्मा पत्रकार रोन

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण