लोकेशन – धार
भारतीय जीवन बीमा निगम मनावर शाखा में विकास अधिकारी संतोष सोनी 33 साल पूरे कर सेवा निर्वत्त हुए सब ने किया सम्मान।

मनावर संतोष कुमार सोनी मूलत ठिकरी के रहने वाले वर्ष 1991 में मनावर भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के पद पर आए और 33 साल क्षेत्र को सेवा कर मय 2024 में सेवानिवृत हुए उन्होंने अनेक अभीकर्ताओ का जीवन बनाया। अभिकर्ताओं की जिंदगी में वह फरिश्ता बनकर आए और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया उनका एक ही नारा था एक ही लक्ष था सुरक्षा और बचत। मनावर के रावत गार्डन में विदाई समां रो रखा गया जिसमें मनावर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा प्रबंधक श्री चौधरी धामनोद के शाखा प्रबंधक श्री अलावा के साथ ही सभी अभिकर्ता अपने परिवार के साथ उपस्थित थे। कई अधिकारी आते हैं और जाते हो चले जाते हैं लेकिन संतोष सोनी सभी के लिए पारस रहे और सभी का उद्धार किया।
संतोष सोनी अपने परिवार, दामाद ,बेटा ,समधी के साथ मौजूद थे पूरे कार्यक्रम की तैयारी प्रवीण सोनी,प्रेमप्रकाश पांडेय ,देवा सोलंकी ने की कार्यक्रम का संचालन हेमंत पांडेय ने किया वरिष्ठ पत्रकार पन्नालाल गहलोत ,सैयद रिजवान अली ,सैयद अशफाक अली बबलू ,पूरब काला,राजेंद्र डालके,मुकेश शर्मा गंगेश शर्मा , दिलीप सोलंकी, नितिन पांडे, ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा पीपली ने एवम संतोष सोनी के परम मित्र सोमेश नाइक ने पुष्प माला मोतियों की माला शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया।
मनावर धार से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।