निवाड़ी
कलेक्टर ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने आज शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी पहुँचकर लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत आगामी 4 जून की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा निर्देशित किया कि अत्यधिक गर्मी के कारण कोई बीमार ना पड़े, अतः स्ट्रांग रूम के कर्मियों एवं एजेंटों के लिये मेडिकल किट रखना सुनिश्चित किया जाये। ज्ञातव्य है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
निवाड़ी से ब्यूरो चीफ अमित श्रीवास्तव

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।