लोकेशन जयपुर राजस्थान
*केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम*

*जयपुर, 05 जून।* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा के साथ साथ पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वॉलेन्टीयर्स ने जयपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया।
श्रीमती शर्मा ने पौधारोपण के दौरान उपस्थित जेल स्टाफ एवं बंदीगण को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी के असंख्य जीवों और मानवों को जीवन जीने योग्य वातावरण प्रदान करता है अतः हमें इसकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।
इस दौरान श्रीमती शर्मा ने लगभग 50 के करीब अमरूद, जामुन एवं शीशम के पौधे केन्द्रीय कारागृह एवं महिला बंदी सुधार गृह में लगवाये तथा कर्मचारियों के बीच भी पौधे वितरित किये गए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सचिव ने बंदीगण के समक्ष विधिक सहायता, साक्षी संरक्षण स्कीम, बंदियों हेतु रालसा एवं नालसा द्वारा जारी विभिन्न स्कीम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम आदि की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कारागृह के उपाधीक्षक श्री इन्द्र यादव, महिला बंदी सुधार गृह की कारापाल श्रीमती सरोज विश्नोई, चीफ एलएडीसीएस श्री जनार्दन कुमार आत्रे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के पश्चात श्रीमती पल्लवी शर्मा ने आंचल बालिका गृह, जयपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गृह अधीक्षक बाद सूचना भी गृह से नदारद मिले। जिसके संबंध में सचिव द्वारा गृह पर उपस्थित अन्य स्टाफ को पाबंद किया। श्रीमती शर्मा ने बालिकाओं को दी जा रही भोजन, साफ-सफाई, पढ़ाई आदि के संबंध में व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए ।
रिपोर्टर प्रियंका माली

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.