Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पटवारी हड़ताल पर, मगर मानवता के नाते इंसानियत के वास्ते बाढ़ पीड़ितों की करेंगे सर्वे, सरकार ने फिर भी बात नहीं मानी तो 16 तारीख से कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे,,,,,,,, पोरसा,,,,,,,,,,,

पटवारी हड़ताल पर, मगर मानवता के नाते इंसानियत के वास्ते बाढ़ पीड़ितों की करेंगे सर्वे, सरकार ने फिर भी बात नहीं मानी तो 16 तारीख से कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे,,,,,,,,

पोरसा,,,,,,,,,,,,, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर समूचा मध्यप्रदेश दिनांक 10 अगस्त से अनिश्चित कालीन कलमबन्द हड़ताल पर चला गया है प्रदेश के अन्य जिलों की भांति हमने भी अपने बस्ते तहसील कार्यालयों में जमा कर दिए हैं।

हमारे संभाग में अतिवृष्टि व बाढ़ से बहुत क्षति हुई है इस बाबत प्रांताध्यक्ष महोदय से बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाध्यक्षों ने आंदोलन में कुछ संसोधन किये जाने का अनुरोध किया सभी की राय अनुसार बाढ़ प्रभवित जिले दिनांक 10 अगस्त को बस्ते जमा करेंगे और आपदा के कार्य को छोड़कर कोई कार्य नहीं करेंगे आपदा के कार्य मे केवल ऑफलाइन ही कार्य करेंगे जैसे जनहानि,पशुहानि,मकान क्षति का कार्य पूर्ण कर दिनांक 15 अगस्त तक प्रस्तुत कर देंगे कोई भी साथी फसल हानि का सर्वे कार्य नहीं करेगा।

साथियों इस बाबत प्रभवित जिलों के जिलाध्यक्ष प्रेसवार्ता के माध्यम से यह संदेश प्रसारित करेंगे कि हम आंदोलन पर रहते हुए मानवीय आधार पर आपदा के बक्त में जनता को बचाने के लिए जनता के साथ, रेस्क्यू के साथ साथ क्षति का आंकलन कर तत्काल राहत पहुंचवाने हेतु मकान क्षति,जनहानि,पशुहानि का सर्वे कर रहे हैं किंतु शासन द्वारा हमारी मांगों के संबंध में किसी भी प्रकार की पहल नहीं की है यदि शासन द्वारा दिनांक 15 अगस्त तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो हम भी दिनांक 16 अगस्त से हम भी बाढ़ राहत सर्वे का कार्य बन्द कर अनिश्चित कालीन कलम बन्द हड़ताल पर चले जायेंगे,,आज

गौरीशंकर,सखवार,जिला कार्यकारी अध्यक्षम.प्र.पटवारी संघ ने हमारे प्रतिनिधि को बताया,,,, पटवारी संघ की ओर से शांतेश सिंह तोमर, रमन सिंह सेंगर, बंटी यादव मुरैना ,सभी पटवारी हड़ताल पर हैं लेकिन सहानभूति एवं मानवता के नाते सर्वे का कार्य जारी रहेगा 15 अगस्त तक,, पटवारी संघ का कहना है कि हमारी मांग सामान्य मांगे हैं जो मंजूर होना भी जरूरी है पहली मांग है सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त की जावे, दूसरे नंबर की मांग है गृह जिले में पोस्टिंग दी जावे ,,तीसरे नंबर की मांग है ₹,2800 ग्रेड पे प्रदान की जावे,,,