ग्रामीणों ने किया विरोध घर रास्ते बंद होने से ,चौकी प्रभारी पहुंचे मौके पर
पोरसा
तहसील क्षेत्र के औरेठी पंचायत के खटकन पुरा गांव में कुछ लोगों के द्वारा जमीन की तार फेंसिंग की जा रही थी जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और राजोधा चौकी पर पहुंचकर ग्रामीणों के द्वारा आवेदन दिया गया आवेदन देने के बाद गांव में मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ और दोनों पार्टियों को समझाइस दी गई लेकिन ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि यह गोचर की शासकीय जमीन है इस पर यह लोगों के द्वारा कब्जा कर तार फेंसिंग की जा रही है जिसकी वजह से हमारा घरों का रास्ता बंद हो गया है हम कहां से निकलेंगे और कहां अपने पशुओं को बांधे इस बात को लेकर चौकी प्रभारी ने हिदायत देते हुए खेत मालिक को बताया जब तक पूरी खेती का सीमांकन ना हो जाए तार फेंसिंग मत करना और जमीन मालिक के द्वारा बताया गया है कि यह हमारी जमीन है और हम अपनी जमीन पर तार फेंसिंग कर रहे हैं इन लोगों के मकान भी शासकीय जमीन में बने हुए हैं और हम अपनी जमीन की तार फेंसिंग कर रहे हैं फिर भी यह लोग विरोध कर रहे हैं यहां पर तार फेंसिंग हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जो भी हमारी खेती होती है उसका गाय बगैरा घुस जाने के कारण नुकसान होता है और गाय पूरी फसल चौपट कर देती है इसलिए हमें यह तार फेंसिंग कर रहे हैंलेकिन रोजदा चौकी प्रभारी के द्वारा ग्रामीण वासियों एवं जमीन मालिक को समझाइश दी गई की जब तक तहसीलदार के द्वारा और पटवारी के द्वारा सीमांकन ना हो जाए जब तक तार फेंसिंग नहीं की जाएगी

More Stories
उत्कल ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु, कटनी स्टेशन पर मचा हड़कंप
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी…
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली शालिनाता से पुरस्कृत जिलाधिकारी श्री अविश्यांत पंडा द्वारा जनहित मे “प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए आधुनिक तकनीक का साथ आवश्यक”की अनोखी पहल…..