Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – ग्वालियर

 

ग्वालियर एयरपोर्ट पर 15 जून को मुख्यमंत्री डॉ. यादव “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का करेंगे शुभारंभ

ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सिंगरौली और खजुराहो के लिए मिलेगी हवाई सुविधा

 

ग्वालियर 12 जून 2024/ ग्वालियर सहित प्रदेश के 8 शहरों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” आरंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 15 जून को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा से ग्वालियर से भोपाल एयरक्राफ्ट के यात्रियों को बोर्डिंग प्रदान कर “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ करेंगे।

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शनिवार 15 जून को एयरक्राफ्ट प्रात: 8.15 बजे भोपाल से रवाना होकर प्रात: 10.05 बजे ग्वालियर पहुँचेगा। ग्वालियर से यह एयरक्राफ्ट प्रात: 10.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे भोपाल पहुँचेगा।

ज्ञात हो पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश के आठ शहरों ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन 13 जून से आरंभ होगा, पहली फ्लाइट भोपाल, जबलपुर, रीवा, सिंगरौली की होगी। ग्वालियर से 15 जून को और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। इच्छुक पर्यटक https://flyola.in/ पर ऑफर शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल और जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किया जा रहे हैं।

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत ग्वालियर शहर को सप्ताह में दो दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन शहर को सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर व बुधवार को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर व रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जा रहा है। रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार व गुरूवार दो दिवस इंदौर, जबलपुर व भोपाल से जोड़ा जा रहा है। खजुराहो शहर को सप्ताह में एक दिवस शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जा रहा है।

दीपक गुर्जर की रिपोर्ट