Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


लोकेशन जयपुर
रिपोर्टर प्रियंका माली के साथ  रोहित की रिपोर्ट
मोबाइल नंबर 6376835017

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता लाई रंग
– बरसों का इंतजार हुआ खत्म, 6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता
– अब तक 325 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रदान कर चुका है जयपुर जिला प्रशासन
– नागरिकता मिली तो खिले पाक विस्थापितों के चेहरे, मुख्यमंत्री का जताया आभार

जयपुर, 13 जून। पाक विस्थापितों के हक-हकूक एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिला प्रशासन पाक विस्थापितों को नियम एवं पात्रता अनुसार भारतीय नागरिकता प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की इसी संवेदनशीलता के चलते बरसों से भारतीय नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे 6 पाक विस्थापितों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आया।

कलक्ट्रेट में जिला कलेक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्रीमती शैफाली कुशवाहा ने कविता बाई, निर्मलदास, शभागु मल, पूरी बाई, मुकेश लाल एवं शंकरलाल सहित 6 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। जयपुर जिला प्रशासन द्वारा अब तक कुल 325 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जा चुकी है।

अरसे बाद नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर शंकर लाल की आंखें छलक आईं। शंकर लाल ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।