लोकेशन – जयपुर
*उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने लिया राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा

*- सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह*
*जयपुर, 20 जून।* शुक्रवार, 21 जून 2021 को ‘‘स्वयं एवं समाज के लिए योग‘‘ थीम पर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10वीं बार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान में आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा की उपस्थिति में सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में योगाभ्यास का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को आयुर्वेद विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा अंतिम रूप दिया गया। उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा द्वारा आज तैयारियों का अवलोकन किया गया। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सुमन पंवार, आयुर्वेद विभाग की शासन सचिव श्रीमती पूनम, संयुक्त शासन सचिव श्री कैलाश चन्द यादव, उप शासन सचिव श्री सावन कुमार चायल, निदेशक डॉ. आनन्द कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक ;प्रशासनद्ध श्रीमती मेघना चौधरी, नोडल अधिकारी डॉ. सीतेश्वर प्रसाद भारद्वाज ने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निदेशक डॉ. आनन्द कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य मंत्रीमण्डल एवं विधानसभा सदस्यगणों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों, प्रशासनिक अधिकारियों, मीडियाकर्मियों, विभिन्न स्वयंसेवी योग संस्थानों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
जयपुर से प्रियंका की रिपोर्ट

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच