Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अमानगंज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज में स्कूल चले हम, भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शामिल हुए गुन्नौर विधानसभा से विधायक डॉ राजेश वर्मा

लोकेशन – अमानगंज

*अमानगंज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज में स्कूल चले हम, भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शामिल हुए गुन्नौर विधानसभा से विधायक डॉ राजेश वर्मा*

आज दिनांक 20/06/2024 को अमानगंज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक अमानगंज में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्कूल चले हम कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे आज गुन्नौर विधायक डॉ राजेश वर्मा शामिल हुए सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत विधालय के प्राचार्य मनीष रेजा ने किया स्वागत के बाद पूर्व सैनिक अरविंद गोस्वामी थाना प्रभारी अमानगंज महेंद्र सिंह भदौरिया, भाजपा नेता लल्लू लाल रावत ने बच्चों को संबोधित किया उसके बाद गुन्नौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने छात्रों को अपने जीवन से जुड़ी हुई कुछ बातों को बताया उन्होंने भाषण में कहा यह समय अभी आप लोगों का आपकी भविष्य को तय करने का समय है आप मन से लगन से अच्छी पढ़ाई कीजिए अगर आपको मेरी कभी भी जरूरत पड़े किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता हो तो आप मुझे हर समय बता सकते हैं मैं आपकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा मैं आप सभी से आशा करता हूं आने वाले समय में आप पढ़ाई में फर्स्ट डिवीजन पास होंगे तो अमानगंज विद्यालय का और मेरी गुनौर विधानसभा का नाम रोशन करेंगे ऐसा मुझे आप सभी पर विश्वास है,

आज के कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक आशीष खरे ने किया

रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी