लोकेशन – हरदा
कलेक्टर श्री सिंह ने पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलिय की दवा पिलाई*
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को हरदा जिले के विभिन्न पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिला चिकित्सालय हरदा मे बनाए गए पोलियो बूथ पर कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया के साथ-साथ अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति ने भी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलाई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एच पी सिंह तथा सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र परिहार व लायंस क्लब के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इससे पूर्व कलेक्टर श्री सिंह एवं अन्य आतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट
More Stories
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल
पांचो दिशाओं से पाकिस्तान की घिरती तबाही — आतंक, विद्रोह और भीड़तंत्र के बीच बिखरता राष्ट्र
जैश-ए-मोहम्मद की नई चाल — महिला विंग का गठन और बदलती आतंक रणनीति का खतरनाक संकेत..