Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आम जनता की जान को खतरा फिर भी धोके में रखकर धड़ल्ले से खेला जा रहा कोल्ड ड्रिंक खेल

भिंड जिले में अभी हाल ही में खाने पीने के समान एवं पानी से हुए संक्रमण के कारण हुआ था एक बड़ा हादसा, आप को बता दें भिण्ड जिले के फूप मैं ऐसे हादसे से बचाने के लिए कोई भी खाने पीने के समान में लापरवाही करता है तो उस पर कठोर कार्यवाई की जाऐगी कलेक्टर भिण्ड ने दिया अल्टीमेटम फिर भी इंसानों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है अब आपकी जानकारी के लिए बता दें जो व्यक्ति अपने फायदे के लिए आम जनता को मौत के मुंह में ले जा रहा है डुप्लीकेट कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले आम जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहा है जबकि उसके पास ना जीएसटी बिल है और ना ही फूड लाइसेंस यह बात वह अपने मुंह से कबूल कर रहा है फिर भी चल रही है धुआंधार सैलिंग,यह है दबंग विक्रेता की दबंगई और यहां तक कह रहा है फ़ूड अधिकारी के निगरानी में हो रहा है यह सब काम,बलवीर राठौड़ के भतीजे सचिन उर्फ पीपी राठौर के द्वारा डुप्लीकेट कोल्ड ड्रिंक बेच रहा है अगर एक नंबर में होता तो माल एजेंसी से उठा होता पर ऐसा नहीं है अगर एक नंबर में कार्य करते तो जीएसटी बिल भी होते जो हैं और जो माल दुकान के अंदर स्टॉक रखा है उसके भी जीएसटी बिल होते हैं जो कि नहीं है यह दुकानदार ने खुद कबूल किया है जब इस बारे में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक मयंक जैन से पूछा तो उनका कहना है हमारे यहां से महीने में 10 से 15 पेटी कोल्ड ड्रिंक जाती हैं और अभी हाल ही में 6 पेटी गई हुई है फिर ढाई सौ पेटी से अधिक का होना यह स्पष्ट दर्शाता है कि जनता के साथ धोखा हो रहा है या यों कहें मौत का सामान बीच रहा हैं व्यापारी मेहगांव फुटकर विक्रेता एवं कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक पर भारी पड़ रहा किराना व्यापारी जी हां आपको मध्य प्रदेश के जिला भिंड की तहसील मेहगांव में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक एवं फुटकर विक्रेताओं पर एक किराना दुकानदार भारी पड़ रहा है बगैर फूड लाइसेंस एवं जीएसटी नंबर के खुलेआम नगर में की जा रही लाखों की कोल्ड ड्रिंक सप्लाई,लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर जब मीडिया के द्वारा पड़ताल शुरू की गई और ग्राहक बनकर पहुंचे मीडिया कर्मी के द्वारा एक पेटी कोल्ड ड्रिंक खरीदने पर पक्का जीएसटी बिल मांगा गया तो किराना व्यापारी ने साफ-साफ मना कर दिया अपने आप को कोल्ड ड्रिंक एजेंसी मालिक बताने वाले व्यापारी से जब पूछा गया कि आप इतना बड़ा व्यापार कर रहे हो 250 से अधिक कोल्ड ड्रिंक पेटी अभी वर्तमान में आपके यहां रखी हुई है फिर आप पक्का बिल देने का क्यों मना कर रहे हैं। अगर आपकी कोल्ड ड्रिंक पीने से किसी की तबीयत खराब होती है तो जिम्मेदार कौन होगा। हालांकि इस मामले को मीडिया के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की संज्ञान में पहुंचा दिया गया है एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है ।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754