लोकेशन जयपुर राजस्थान
रिपोर्टर प्रियंका माली कैमरामैन रोहित कुमार
मोबाइल नंबर 6376835017
श्री गुरु चरण सरोज निज मनु मुकुर सुधारि……..
हिंदू महायज्ञ में हजारों हिंदुओं ने उपस्थित होकर दी आहुति

गुलाबी नगरी में सम्मान पाकर अभिभूत हूं : टी राजा सिंह
जय सियाराम, जय हनुमान के नारों के साथ हजारों लोग पहुंचे हिंदू सम्मेलन में हिंदू एकता दिखाने। विद्याधर नगर में सन एंड मून परिसर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ ।जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह ने सभा को संबोधित किया। टी राजा सिंह का साफा, इक्यावन किलो माला व तलवार भेंटकर स्वागत किया ।उन्होने कहा मैं आभारी हूं कि मुझे जयपुर के हजारों हिंदू भाई-बहनो से मिलने का मौका मिला।इस दौरान हजारों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। आयोजनकर्ता अजयकांत हिंदू , संयोजक पंकज गोयल व सहसंयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि हिंदुत्व के इस विशाल महाकुंभ में हजारों की संख्या में हिंदू भाई बहन उपस्थित होकर आहुति दी है जो एक महायज्ञ के समान है। इस दौरान मंच पर पीएचडीसीआई चैंबर के सहअध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत प्रमुख समाजसेवी मारुति कास्टिंग के डायरेक्टर राजन शर्मा , हाथोज धाम बालमुकुंदाचार्य, पापड़ के हनुमान महाराज रामसेवक दास, हरिशंकर दास वेदांती, राजेश पुजारी, महंत विष्णु दास,बाबा लालदास महाराज ,बाबा भरतदास महाराज, सन्त रमेश पारीक, संत रविंद्राचार्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर प्रियंका माली कैमरामैन रोहित कुमार
मोबाइल नंबर 6376835017

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।