Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – लोधीखेडा

 

लोधीखेड़ा सीएमओ को हटाने पार्षद ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

 

लोधीखेडा – नगर विकास कार्यों को लेकर नगर पंचायत सीएमओ द्वारा बरती जा रही लापरवाही के संबंध में वार्ड नंबर 03 के पार्षद शैलेंद्र जैसवाल द्वारा आज पांढुर्णा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया|जिसमें उन्होंने बताया कि नगर के विकास के लिए प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लोधीखेड़ा नगर के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की राशि दी गई है,जिसमें अमृत टू योजना के लिए ढाई करोड़ रुपए राशि स्वीकृत हुई है और जिसका लगभग 6 महीने पूर्व वर्क आर्डर भी चुका है,लेकिन आज दिनांक तक कार्य शुरू नहीं हो सका है|इसी तरह वर्ष 2022-23 में वार्ड क्रमांक 12 में बस स्टैंड के पास सुलभ शौचालय के लिए 18 लख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है|वही नगर परिषद भवन के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत 2 करोड रुपए तथा सामुदायिक मंगल भवन हेतु लगभग 1 करोड रुपए की राशि नगर परिषद को दी गई है और वर्क आर्डर भी हो चुका है,किंतु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है| पार्षद शैलेंद्र जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को नगर विकास के कार्यों को लेकर दिये गये ज्ञापन में उलेखित बिन्दूओ की समीक्षा कर नगर पालिका अधिकारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है,ताकि नगर के रुके हुए विकास कार्य शुरू हो सके|

 

लोधीखेडा पांढुर्णा से भीमसेन धंतोले की रिपोर्ट