Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी

न्यूज़ – सरकार कितना ही गाँव नगर विकास यात्रा निकालकर विकास के ढोल पीटे लेकिन धरातल पर सब सून्य नजर आ रहा है सिर्फ कागजों मे विकास की खानापूर्ति के साथ कार्य पूर्ण कर दिया जाता है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमानगंज तहसील अन्तर्गत आने बाले ग्राम पंचायत पगरा के ग्राम मडैयन पायक का जिसमे नाली निर्माण मे हुए व्यापक भ्रष्टाचार की पोल खोल के रख दी है। नाली निर्माण और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पहली ही बारिश मे सड़क जलाशय मे तब्दील हो चुकी है, गाँव का लगभग आधा हिस्सा पानी की चपेट मे आ चुका है और घरों के अंदर तक पानी भर गया है जिसमे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
गाँव से लगे 3 अन्य गाँव बैरगढ़ा, रंगिया और भटपुरा मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो चुका है।
बच्चों का स्कूल चलो अभियान भी फैल हो गया है बच्चों का स्कूल जाना तो दूर घर से निकलना भी मुस्किल हो गया है। घर मे बरसात का गंदा पानी भर जाने से डेंगू, मलेरिया और डायरिया का खतरा बढ़ गया है।
मडैयन पायक के कुछ लोगों ने तहसील अमानगंज तहसीलदार को दिनाँक 9 जुलाई 2024 को आवेदन के माध्यम से अवगत भी कराया गया था के बाबजूद भी न कोई संज्ञान लिया गया न कार्यवाही की गई। ऐसे मे ग्रामीण जाये तो कहाँ जाये और किससे अपनी व्यथा सुनाए।