आष्टा/किरण रांका

तुलछाराम महाराज पीठाधीश्वर ब्रह्म धाम।
आसोतरा राजस्थान में प्राचीन काल से स्थापित खेतेश्वर ब्रह्म धाम के पीठाधीश्वर तुलछाराम महाराज अपने अनुयायियों के साथ चातुर्मास हेतु अमरकंटक जाते हुए स्थानीय भक्त राजपुरोहित बीकानेर परिवार के आग्रह पर पधारे , राठौर धर्मशाला में पड़ाव डाले महाराज श्री का स्थानीय नागरिकों ने हार्दिक स्वागत किया , पूर्व नपाध्यक्ष प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार पार्वती गौशाला के अध्यक्ष पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह, पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल कल्लू मुकाती ,समाज सेवी विनोद सोनी मारुति , उमेश मुकाती, द्वारका सोनी राजहंस, नीरज जैन आदि द्वारा महाराज श्री, एवम अनुयायियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया , महाराज जी ने पिछले वर्ष कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा का प्रसंग बताते हुए कहा की अच्छे संकल्प के लिए पालन हारा प्रभु मन से मदद करता है, पूर्व नपाध्यक्ष परमार ने अंचल आष्टा में सुख समृद्धि शांति हेतु महाराज जी से आशीष की कामना की प्रतिउत्तर में महाराज जी द्वारा कहा गया की आष्टा की आस्था ही यहां की शक्ति है सभी यहां के निवासी गण हमेशा प्रभु में विश्वाश बनाएं रखें प्रभु हमेशा कल्याण करेंगे , आयोजक राज पुरोहित परिवार के मेहताब सिंह ने अपने परिजनों के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।