Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी

आज दिनांक 17/07/2024 दिन बुधवार को अमानगंज सिद्धी विनायक वाटिका में एक दिवसीय भाजपा मंडल कार्यसमिति का आयोजन हुआ सर्व प्रथम भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उसके बाद मंचासीन अतिथिओं का स्वागत भाजपा का गमछा डालकर सभी अतिथि का स्वागत हुआ उसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण दिया पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लू लाल रावत, ओर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी ने अपने भाषण में कहा कि मध्य प्रदेश लोक सभा चुनाव में 29 की 29 सीटें भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत सभी सीटें जीते हैं उसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र डब्बू मिश्रा ने भाजपा मंडल कार्यसमिति के बारे में विस्तार से बताया ओर उसके बाद भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमो के बारे में जानकारी दी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी की संगठन में अच्छा कार्य करने पर प्रशंसा की ओर लोकसभा चुनाव में पन्ना जिले में अमानगंज मंडल के अंर्तगत सबसे ज्यादा मतदान 63,9 होने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया उसके बाद भाजपा मंडल महामंत्री नगर परिषद अध्यक्ष श्री मती सरिका शारदा खटीक ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया,
आज कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी, जिला सह कोषाध्यक्ष दशरथ प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लू लाल रावत, रामलाल लखेरा, मस्त सिंह राजपूत, सुदामा पटेल, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश राजू चौबे,बृजकुमार गोतम, सुरेश कुमार रेले, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल सोनकर, एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता ओर समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहे