कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा की मशाल रेली
कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा की बैठक हुई सम्पन्न
गुना। भारतीय जनता युवा मोर्चा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ मना रहा हे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 25 एवं 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में बनाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसकी तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री धाकड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 जुलाई को सुबह 8 बजे अमर जवान ज्योति लाल परेड मैदान पर शहीदों की याद में अखंड विजय दीप प्रज्वलित किया जाएगा। तत्पश्चात गुरुवार की सांयकाल 6 बजे भाजपा कार्यालय हाट रोड से एक विशाल मशाल रैली निकाली जाएगी जो निचला बाजार, सदर बाजार होते हुए जयस्तंभ चौराहा पर शहीदों को याद करते हुए मशाल रेली का समापन होगा। अगले दिवस शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर सुवह 8 बजे अमर जवान ज्योति लाल परेड मैदान पर शहीदों को पुष्पांजलि एवं शहीद हुए परिवारोंजनों का सम्मान समारोह किया जाएगा। साथ ही शहीदों की याद में पौधारोपण कर वक्ताओं द्वारा शहीदों को याद किया जाएगा। जिसको लेकर शहर के गणमान्य जनों एवं युवा साथियों से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया हे। बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र रघुवंशी, जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा महामंत्री विक्की छारी, रवि गुर्जर, कार्यक्रम प्रभारी गौरव यादव, आयुष जैन, संगम सोनी, विनोद लोधा, विनोद दिवान, अभिषेक धाकड़, ओमप्रकाश कुशवाह, शुभम रघुवंशी, नितेश भार्गव, कविंद्र चौहान, अरविंद धाकरे, विवेक भार्गव, चंद्र भान बारेला, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है