
कल्याणपुरा
पुलिस व्दारा फरियादी की मदत से मोटर सायकल चोर को पकडा
प्रितेश घोड़ावत
चोरी की मोटर सायकल किमती 85 हजार रुपये की जप्त ।
पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के व्दारा बडे रहे चौरी- लुट कि घटना पर अंकुश लाने हेतु निर्देश दिये थे, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भूरिया के नेतृत्व मे मोटर सायकल के साथ चोर को पकडा ।
इसी अनुक्रम मे दिनांक 09.08.2024 को फरियादी नितेश पिता रमेशचंद भारती निवासी कल्याणपुरा ने रिपोर्ट किया की रात्री मे मेरे दोस्त दिपक जैन कि मोटर सायकल हिरो स्पेलण्डर क्र. MP 45 MT 2719 घर के बाहर खडी कर सो गया था रात्री करीबन 12.30 बजे देखा तो मोटर सायकल नही दिखी । तो मै बहार रोड पर आकर देखा तो एक व्यक्ति नया बस स्टेण्ड पुलिया के पास मोटर सायकल पेदल पेदल धक्का मारते हुये ले जाते हुऐ देखा तो मे चिल्लाया तो अतुल पण्डया व दिपक राठौर उठ कर आ गये मोटर सायकल ले जाने वाले व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकडा नाम पता पूछा उसने अपना नाम सुरेश पिता बसु वसुनिया निवासी बावडिया का बताया मोके से पुलिस थाना कल्याणपुरा को सुचना दी पुलिस मोके पर आई । पुलिस की मदत से वाहन चोर को पकड कर थाने आये । फरियादी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 307/2024 धारा 303(2) BNS का पंजीबध्द किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया । अनुसंधान के दौरान अभियुक्त सुरेश वसुनिया से पुछताछ करते मोटर सायकल क्र. MP 45 MT 2719 की चोरी कर ले जाना बता रहा था । जिसे गिरफ्तार कर मोटर सायकल क्र. MP 45 MT 2719 किमती 85000 रुपये की जप्त कि गई । फरियादी व अतुल पण्डया , दिपक राठौर, दिपक जैन , यश राठौर की सतर्कता से वाहन चोर कर पकडा गया ।
सराहनीय योगदानः- फरियादी नितेश भारती, अतुल पण्डया, दिपक राठौर व उनि. खेमसिह चौहान, सउनि. पुनमंचद बानिया, सउनि. मालसिह कौशल, आर. राजेन्द्र मुवेल, का सराहनीय योगदान रहा ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है