जनप्रतिनिधि सम्मलेन में नपाध्यक्ष के नेतृत्व में कैलाश विजयवर्गीय से की सौजन्य भेंट
आष्टा /किरण रांका
बहनो की सशक्त भागीदारी एवं समृद्ध प्रदेश की तैयारी हेतु देवी अहिल्याबाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मलेन कार्यक्रम मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ. जनप्रतिनिधियों के सम्मलेन कार्यक्रम के दौरान बहना व महिला जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सहित विभिन्न विभागो के मंत्रियो को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया गया. आष्टा नगरीय निकाय से नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपा उपाध्यक्ष सिद्दीका बी, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खा, पार्षद तारा कटारिया, अंजनी चौरसिया, राशिदा अनवार हुसैन, कमलेश विश्वकर्मा आदि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सौजन्य भेंट कर नगर विकास की विस्तृत कार्य योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें धरातल पर उतारने का आग्रह किया.


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।