Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

9 – 15 अगस्त तिरंगा सप्ताह, इंटरनेशनल गुर्जर महासभा की कश्मीर इकाई के द्वारा पिछले 5 वर्षों से शुरू की गई “बहक – बहक , डेरे – डेरे ” तिरंगा फहराने की अगस्त 2020 मैं शुरू की गई मुंहीम ने सीमाओं तथा देश के और इलाकों में रहने वाले नागरिकों को तिरंगे के माध्यम से एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है । चौधरी नजीर गुर्जर प्रदेश यूथ अध्यक्ष इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति 2024 के 9 – 15 अगस्त की सप्ताह के दौरान राष्ट्र समर्पण तथा एकता के संदेश को क्रियान्वित करते हुए कुपवाड़ा के सीमावर्ती इलाके बगस वेली में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया एवं तिरंगा फहराया गया । तिरंगा रैली के उपरांत पहाड़ियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए सफाई अभियान भी चलाया गया ।
इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर ने बताया कि इंटरनेशनल गुर्जर महासभा के जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष नजीर गुर्जर के तत्वाधान में 4 वर्ष पूर्व सेना के सहयोग से एक पहल शुरू की गई थी । इस पहल के अंतर्गत जम्मू कश्मीर में सीमा से सटे कुपवाड़ा, बारामुला, उरी , तनगधार एवं मच्छल के सीमावर्ती गांव एवं बहकों में रहने वाले गुर्जर बकरवाल समुदाय द्वारा अपने-अपने घर एवं बहक पर अगस्त के महीने में तिरंगा फहराने की प्रथा एवं पहली बार एक नई ऐतिहासिक पहल करते हुए गुर्जर बकरवाल समुदाय द्वारा कुपवाड़ा की पहाड़ियों में स्थित बंगस वेली में पहलि तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर तथा संचालक चौधरी जहांगीर चौहान द्वारा की गई थी । हर वर्ष घर-घर अगस्त के महीने में तिरंगा लहराकर जो एक वैचारिक शुरुआत की गई थी वह मात्र 4 वर्ष में देखते-देखते पूरे भारतवर्ष में 15 अगस्त को “घर-घर तिरंगा अभियान ” एवं जगह-जगह पर “तिरंगा यात्राओं” के रूप में मशहूर हो गई । कर्नल ने जम्मू कश्मीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पूर्व की भांति राष्ट्र को एकजुट करने की अनूठी पहल मैं हर संभव सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा की । जहां पर कुछ वर्ष पहले सड़क मार्ग नहीं हुआ करता था उसी जगह पर अब बड़ी संख्या में पर्यटक देखे जा सकते हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासन भी महासभा के इन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सुना जा सकता है
इंटरनेशनल गुर्जर महासभा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी असलम गुर्जर , प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अनवर गुर्जर , यूथ अध्यक्ष चौधरी नजीर गुर्जर , प्रदेश मंत्री चौधरी जहांगीर , कश्मीर अध्यक्ष चौधरी सलामुद्दीन ,प्रदेश महामंत्री चौधरी सैफुद्दीन, प्रदेश मंत्री चौधरी एकलाख गुर्जर, प्रदेश महामंत्री चौधरी नजीर , जिला अध्यक्ष बांदीपुर चौधरी गुलजार , जिला अध्यक्ष कुपवाड़ा चौधरी रियाज़ गुर्जर , प्रदेश महिला अध्यक्ष शमीमा गुर्जर, जिला अध्यक्ष गांदेरबल चौधरी दिल पजीर जिला अध्यक्ष सोफिया हाजी मोहम्मद जिला अध्यक्ष अनंतनाग चौधरी बाजार , जिला अध्यक्ष कुलगाम चौधरी बशीर द्वारा अगस्त 2024 में जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में घर-घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्राओं को सफल बनाते हुए एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।